Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Veer Singh became the SMC President, and Hardei became the Vice President.

Kullu News: वीर सिंह अध्यक्ष और हरदेई बनीं एसएमसी उपाध्यक्ष

Sun, 21 Jun 2026 04:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 04:20 AM IST
विज्ञापन
Veer Singh became the SMC President, and Hardei became the Vice President.
ढालपुर स्कूल की सर्वसम्मति से चुनी कार्यकारिणी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शहीद बाल कृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढालपुर (कुल्लू) की नई समिति की कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। इसमें वीर सिंह को अध्यक्ष और हरेदई (मधु शर्मा) को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा सदस्यों में नीरज कुमार, राजीव, यज्ञा ठाकुर, गुमान सिंह, कर्म सिंह, तिलक राज, डाले राम, मीना ठाकुर, अनीता आजाद, यशपाल, मानचंद, प्रोमिला, सुशीला, किरण शर्मा, सुरेश, प्रोमिला-2, रानी देवी, वीना देवी और विरेंद्र को शामिल किया गया है।

इससे पहले स्कूल प्रबंधन समिति की पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया गया। इसके अलावा विद्यालय में विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने, बेहतर और प्रभावी शिक्षा को सुदृढ़ करने पर भी शिक्षकों और अभिभावकों ने मंथन किया। वहीं, स्कूल प्रबंधन समिति के सचिव गोपाल कृष्ण शर्मा ने पिछले वित्त वर्ष के आय-व्यय का ब्योरा भी सभी के समक्ष प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य प्रकाश चंद ने कहा कि पहली ही बैठक में सर्वसम्मति से स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और समस्त कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ है। उन्होंने कहा कि समिति विद्यार्थियों और विद्यालय के हित में कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed