फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Veer Singh assumes charge as Principal Controller of BRO.

Kullu News: बीआरओ के प्रधान नियंत्रक वीर सिंह ने संभाला पदभार

Tue, 21 Jul 2026 03:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 03:44 PM IST
विज्ञापन
Veer Singh assumes charge as Principal Controller of BRO.
पतलीकूहल (कुल्लू)। ग्राम पंचायत रायसन के वीर सिंह नेगी ने नई दिल्ली स्थित सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) मुख्यालय में प्रधान नियंत्रक का पदभार संभाल लिया है। उनकी नियुक्ति से रायसन सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वीर सिंह नेगी का पैतृक गांव लबरंग (किन्नौर) है जबकि उनका परिवार लंबे समय से रायसन के डेहरा सेरी में रहता है। उनकी इस उपलब्धि पर ग्राम पंचायत रायसन के पूर्व प्रधान प्रताप नेगी और समस्त ग्रामवासियों ने शुभकामनाएं प्रदान की है।
विज्ञापन

प्रधान नियंत्रक के रूप में वीर सिंह नेगी अब भारत के विभिन्न राज्यों तथा भूटान में स्थित सीमा सड़क संगठन के लगभग 60 कार्यालयों के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़कों, पुलों, सुरंगों और हवाई पट्टियों के निर्माण एवं रखरखाव कार्यों की निगरानी करेंगे। वह इससे पूर्व रक्षा मंत्रालय, केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) में निदेशक तथा एमएमटीसी में मुख्य सतर्कता अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed