फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   VB-G Ram ji will bring developed India to the ground.

Kullu News: विकसित भारत को धरातल पर उतारेगी वीबी-जी राम जी

Fri, 09 Jan 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 09 Jan 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
VB-G Ram ji will bring developed India to the ground.
पूर्व मंत्री बोले- देश की जनता को गुमराह कर रही कांग्रेसी
विज्ञापन

केंद्र सरकार से हिमाचल को मिलेगा 90 प्रतिशत पैसा

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) अधिनियम लेकर आए हैं।
यह देश के भविष्य के लिए विकास मॉडल को तैयार करता है। यह महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने वाला अधिनियम है। उन्होंने शुक्रवार को कुल्लू में प्रेसवार्ता में कहा कि 1961 से 2005 तक रोजगार को लेकर केंद्र सरकारें कई योजनाएं लाई हैं। इसके बाद नरेगा और 2008 में मनरेगा किया गया। अब मोदी सरकार वीबी जी राम जी योजना लाई है। लेकिन कांग्रेस व विपक्ष के लोग इसका विरोध कर लोगों को गुमराह कर रही है।
कांग्रेस अब महात्मा गांधी के नाम वीबी-जी राम-जी योजना का धरना प्रदर्शन कर रही है। योजना के बीच राम का नाम आ गया तो कांग्रेस की दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस ने मनरेगा योजना लाई तो 40 हजार करोड़ बजट जारी किया था। बाद में घटकर 33 हजार करोड़ हुआ लेकिन मोदी सरकार ने 8.53 लाख करोड़ मनरेगा में खर्च किए हैं। केंद्र की मोदी सरकार ने मनरेगा के तहत दोगुना रोजगार दिया गया है। अब नई योजना में लोगों को ग्रामीण विकास के लिए 125 दिन का रोजगार मिलेगा। ऐसे में अगर काम नहीं दिया तो सरकार को भत्ता देना होगा।
विज्ञापन


इस अधिनियम में जल सुरक्षा, मुख्य ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर, आजीविका से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और मौसमी घटनाओं के लिए विशेष कार्य होंगे। पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने कई योजनाओं के नाम बदले गए लेकिन बीजेपी ने कोई विरोध नहीं किया। इसके लिए केंद्र सरकार से 90 प्रतिशत पैसा आएगा और 10 फीसदी सरकार खर्च करेंगी। इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कपूर,नरोत्तम ठाकुर, दानवेंद्र सिंह, पूर्व जिला बीजेपी अध्यक्ष भीमसेन शर्मा, सौरभ भारद्वाज, विनोद कायस्था, सुनील राणा और निलेश गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed