भुंतर (कुल्लू)। प्रदेशभर में 75वां राज्य स्तरीय वन महोत्सव मनाया गया। कुल्लू में दो दिवसीय पौधरोपण अभियान की शुरुआत की गई, जिसमें स्थानीय लोगों की सहायता से पौधरोपण कर वनों को हरा-भरा बनाने का संदेश दिया गया। पार्वती वन मंडल के अंतर्गत वन महोत्सव फेटा वन काईस-तीन में मनाया गया।
जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार, जिला परिषद सदस्य आशा ठाकुर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सेस राम आजाद आदि ने पौधरोपण में हिस्सा लेकर पौधे रोपे। अरण्यपाल कुल्लू संदीप शर्मा ने कहा कि एक पौधा अपनी मां के नाम योजना के तहत पौधरोपण कर धरती मां को हरा-भरा बनाने में अपना योगदान दें। डीएफओ पार्वती प्रवीण ठाकुर ने कहा कि वनों को बचाना सबकी जिम्मेदारी है। हमारे आसपास जितने अधिक पेड़ पौधे होंगे, तभी आने वाली पीढि़यां भी चैन की सांस ले सकेंगी। इस दौरान कुल्लू ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेम सिंह, सर्किल प्रधान भुंतर भूपेंद्र शर्मा, फल उत्पादक संघ अध्यक्ष करतार सिंह गुलेरिया, सीएमओ कुल्लू नागराज पवार आदि मौजूद रहे। संवाद