फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   vaccination in tribal area

इक्कीस किमी पैदल चलकर शाक्टी मरोड़ में लगाई कोरोना की वैक्सीन

Fri, 03 Sep 2021 11:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
vaccination in tribal area
कुल्लू। जिला के बंजार उपमंडल के अति दुर्गम गांव शाक्टी-मरोड़ में शतप्रतिशत लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगवाई गई। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी 66 लोगों को वैक्सीन लगाने के उपरांत वापस लौटी है।
विज्ञापन

उपायुुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि जिला का एक व्यक्ति भी वैक्सीन से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए भले ही वैक्सीन लगाने के लिए उस व्यक्ति के घर तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी पैदल ही तय क्यों न करनी पड़े। उन्होंने कहा कि कोई भी लक्ष्य हासिल करना असंभव नहीं है। बशर्ते इच्छा शक्ति व प्रतिबद्धता होनी चाहिए। यही सब कुछ देखने को मिला जब इस दुर्गम क्षेत्र में 21 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करके स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यीय टीम शाक्टी-मरोड़ पहुंची और जो लोग वैक्सीन नहीं लगवा पाए थे, उन्हें वैक्सीन लगवाई गई।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि ऐतिहासिक गांव मलाणा में शतप्रतिशत वैक्सीनेशन के उपरांत उन्होंने स्वास्थ्य विभाग तथा खंड विकास अधिकारी से रिपोर्ट तलब की। स्वास्थ्य विभाग को प्रत्येक व्यक्ति के घरद्वार जाकर वैक्सीन लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं। कहा कि वैक्सीनेशन के कारण ही जिला में कोरोना के नए मामले काफी कम आ रहे हैं। लोग वैक्सीन लगवा कर अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed