फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Up to five people will be able to take admission in ITI

Kullu News: आईटीआई में पांच तक ले सकेंगे दाखिला

Mon, 29 Jul 2024 04:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 04:54 PM IST
विज्ञापन
Up to five people will be able to take admission in ITI
शिक्षा......
विज्ञापन

आज जारी की जाएगी पहली मेरिट सूची, एक से पांच अगस्त तक चलेगी काउंसलिंग
......
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के प्रवेश के लिए जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है, उनकी मेरिट सूची 31 जुलाई को जारी की जाएगी। तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण सुंदरनगर की ओर से यह मेरिट सूची निकाली जाएगी। इसके उपरांत अभ्यर्थी एक से पांच अगस्त तक अपनी संबंधित आईटीआई में आकर दस्तावेजों का सत्यापन करवाकर दाखिला ले सकेंगे। आईटीआई शमशी में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में 20 ट्रेड की 38 यूनिटों में अभ्यर्थी प्रथम वर्ष में प्रवेश पा सकते हैं। इन 20 ट्रेड के लिए लगभग 800 सीटें उपलब्ध हैं। प्रवेश के लिए कितने अभ्यर्थियों का चयन होता है, इसकी जानकारी 31 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी होने के बाद ही मिल पाएगी। आईटीआई प्रशासन ने दाखिला संबंधी तैयारियां पूर्ण कर रखी हैं। मेरिट सूची जारी होते ही काउंसलिंग की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी। आईटीआई शमशी के प्रधानाचार्य सुनील ने कहा कि तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण सुंदरनगर की ओर से 24 जुलाई तक प्रथम राउंड में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे, इनकी मेरिट सूची 31 जुलाई को जारी होगी। कहा कि चयनित अभ्यर्थी एक से पांच अगस्त तक काउंसलिंग में शामिल होकर दस्तावेज सत्यापन करवा सकते हैं। संवाद
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed