फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   UP's wooden chairs and tables became the center of attraction

यूपी की लकड़ी की कुर्सियां और टेबल बने आकर्षण का केंद्र

Thu, 24 Mar 2022 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
UP's wooden chairs and tables became the center of attraction
कुल्लू कार्निवाल के दौरान क्राफ्ट बाजार में लकड़ी के फर्नीचर।-संवाद - फोटो : Kullu
कुल्लू। ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में आयोजित कुल्लूू कार्निवाल के क्रॉफ्ट बाजार में बुधवार को लकड़ी की कुर्सियां, झूला और टेबल आकर्षण का केंद्र रहे। सैलानियों और स्थानीय जनता ने इसको खूब पसंद किया।
विज्ञापन

इस स्टॉल को यूपी के हस्तशिल्प के उत्पाद सजे हैं। यहां पर लोगों की भीड़ भी उमड़ रही है। इन पर एक खास तरह का पॉलिश किया गया है। यह इसकी सुंदरता को बरकरार रखने में मदद करता है। वहीं घरों की विशेष सजावट के उत्पाद भी मेले में लोगों के लिए उपलब्ध हैं। इन्हें भी लोग जमकर खरीद रहे हैं। यह क्रॉफ्ट मेेला केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय, हिमाचल प्रदेश कला एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन कुल्लू के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रहा है।
विज्ञापन

यह 30 मार्च तक चलेगा। इसमें देश-प्रदेश समेत के 100 हस्तशिल्पकारों के स्टॉल सजे हैं। स्थानीय स्वयं सहायता समूहों के 20 स्टाल भी मेले में लगे हैं। इनमें कुल्लवी पट्टू, टोपी ाअैर शॉल समेत अन्य सामान सजा है। बुधवार को क्रॉफ्ट बजार में लोगों की भीड़ रही है, लेकिन खरीदार कम रहे। लोगों ने स्टॉलों में स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद भी उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 मार्च तक चलेगा कार्निवाल
कुल्लू कार्निवाल 30 मार्च तक चलेगा। इसे देखने के लिए दूरदराज से लोग आ रहे हैं। मेला दो मैदानों में सजाया गया है। इसमें परेड मैदान में क्रॉफ्ट बाजार और प्रदर्शनी मैदान में स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल सजाए हैं। इनका स्वाद सैलानी और लोग खूब चख रहे हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, मिक्की हाउस और रेलगाड़ी स्थापित की गई है। इसमें बच्चे खूब मस्ती कर रहे हैं।

क्रॉफ्ट बाजार के प्रोजेक्ट अधिकारी नीरज ने बताया कि मेला 29 मार्च तक सजाया जाएगा। इसमें लोगों की भीड़ उमड़ी है। खरीदार देश-प्रदेश के हस्तशिल्पकारों की कला को देख रहे हैं जबकि खरीदारी पर भी जोर दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed