{"_id":"5724a2474f1c1b182ea91510","slug":"union-meeting-held-at-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठन की कार्यवाही को किया जाए रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठन की कार्यवाही को किया जाए रद्द
कुल्लूagvan and kisan union
Updated Sat, 30 Apr 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोअर कुल्लू किसान एवं बागबान संगठन की शुक्रवार को हुई कार्यवाही को रद्द करने को लेकर किसानों ने उपायुक्त को शिकायत पत्र सौंपा है। शिकायत पत्र में किसानों ने कहा कि संविधान हाउस में तीन वर्ष का सारा लेखा जोखा और आय व्यय का हिसाब हाउस में अनुमोदित किया जाता है, लेकिन शुक्रवार को हुई कार्यवाही में लोगों के हस्ताक्षर नहीं करवाए गए। इसके अलावा बैठक के संबंध में किसी सदस्य को सूचना दी गई थी। सदन की कार्यवाही में असंवैधानिक तरीके से चुनाव की घोषणा कर दी ई।
विज्ञापन
संगठन के अनुसार यह संगठन गरीबों का है जिसकी सदस्य सात हजार हैं, इसमें पारदर्शिता का होना अनिवार्य है। किसानों ने अनुरोध किया है कि संगठन का संवैधानिक रूप से जरनल हाउस बुलाया जाए। कार्यवाही को उपस्थित बागबानों के समक्ष पेश किया जाए। इसके अलावा सरकारी अधिकारी के समक्ष चुनाव संपन्न करवाएं जाए। इस दौरान होशियार सिंह, देवी सिंह पाल, राजकुमार, गोकुल चंद, शेर सिंह, दीप कुमार, भेद राम, डोला चंद, सुभाष चंद, ओमप्रकाश, महेंद्र सिंह, फतेह चंद, संत राम, गोविंद राम, करम सिंह, विरेंद्र सिंह, मोहर सिंह, भूप सिंह, राम सिंह, गोपाल सिंह, छविंद्र सिंह, ठाकुर दास, लाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन