{"_id":"66c1e7b957adbf352a056f8c","slug":"uniform-given-to-30-students-of-shakti-school-kullu-news-c-89-1-ssml1012-129008-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: शाक्टी स्कूल के 30 छात्रों को दी वर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: शाक्टी स्कूल के 30 छात्रों को दी वर्दी
विज्ञापन
जिला के अति दूर्गम स्कूल शाक्टी के 30 विद्यार्थियों को अपनी ओर से वर्दी भेंट करते एसडीएम बंजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैंज (कुल्लू)। बंजार के एसडीएम पंकज शर्मा ने शाक्टी स्कूल के 30 विद्यार्थियों को अपनी ओर से वर्दी प्रदान की है। वह चार माह पूर्व सैंज घाटी की दुर्गम गाड़ापारली पंचायत के दौरे पर गए थे।
छह से सात घंटे पैदल चलकर शाक्टी गांव में उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान पंकज शर्मा मिडल स्कूल शाक्टी में अध्ययनरत बच्चों, अभिभावकों और अध्यापकों से मिले। सभी लोगों ने एसडीएम से स्कूली बच्चों के लिए अच्छी गुणवत्ता की वर्दी देने का आग्रह किया था। एसडीएम पंकज शर्मा ने शाक्टी गांव के लोगों से वादा किया कि वह यहां अध्ययनरत बच्चों के लिए वर्दी उपलब्ध करवाएंगे।
उन्होंने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में 30 बच्चों की वर्दी की किट अध्यापकों को दी। प्रत्येक किट में छात्र के लिए दो वर्दियां शामिल हैं। योगदान के लिए एसडीएम पंकज शर्मा की प्रशंसा हो रही है। पंकज शर्मा ने बताया कि यह सहयोग उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से किया है। गाड़ापारली पंचायत की प्रधान यमुना देवी ने बताया कि पंचायत के 90 फीसदी गांव बिजली, पानी और सड़क सुविधा से वंचित हैं। ऐसे में एसडीएम ने घंटों पैदल चलकर यहां का दौरा किया और जनता की समस्याओं को सुना था। संवाद