{"_id":"6953b317a9dfc1ffd308deb6","slug":"unclaimed-amount-should-be-settled-soon-sdm-kullu-news-c-89-1-ssml1012-165375-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द किया जाए अनक्लेम्ड राशि का निपटान : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द किया जाए अनक्लेम्ड राशि का निपटान : एसडीएम
Wed, 31 Dec 2025 04:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 31 Dec 2025 04:39 AM IST
विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में हुई जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला स्तरीय परामर्श एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की 59वीं बैठक सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम कुनिका एकर्स ने की। इस दौरान प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।
इसके साथ ही बैंक शाखाओं की ओर से वित्तीय साक्षरता शिविरों के आयोजन एवं बैंक मित्रों, सीएसपी के माध्यम से वित्तीय जागरूकता बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। उन्होंने सभी बैंकों और संबंधित विभागों को निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में बैंकिंग क्षेत्र में सुधार के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें सभी बैंकों को ऋण-जमा अनुपात बढ़ाने, जिले में किसान क्रेडिट कार्ड की पहुंच को व्यापक करने, महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की क्रेडिट लिंकिंग बढ़ाने, विभिन्न बैंकों में लंबित 4 करोड़ 91 लाख रुपये की अनक्लेम्ड राशि का शीघ्र निपटान करने और आरईकेवाईसी खातों की संख्या कम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में पंचायती राज विभाग, उद्योग विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक और ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं, उपमंडल काजा से विभिन्न बैंकों के अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से बैठक में शामिल हुए।