{"_id":"619152e0cdb46e5c7c6d5ec4","slug":"two-persons-died-after-falling-in-banjaar-and-bhuntar-kullu-news-sml39024473","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुंतर और बंजार में दो लोगों की गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुंतर और बंजार में दो लोगों की गिरने से मौत
विज्ञापन
Two persons died after falling in Banjaar and Bhuntar
कुल्लू। जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार भुंतर थाना के अंतर्गत एक व्यक्ति अपने घर में शनिवार रात को बरामदे में फिसलकर कर गिर गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को परिजनों ने उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल तेगुबेहड़ पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान शिवराम (32) निवासी बगीसेरी भुंतर के रूप में हुई है।
दूसरा मामला बंजार थाना में सामने आया है। शनिवार रात को घियागी में एक मिस्त्री की सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह काम कर रहा था और रात को यहीं रह रहा था। रात को सीढ़ियों से गिरने के कारण सिर में गंभीर चोट आई।
इसके बाद उसे बंजार अस्पताल लाया गया। यहां से कुल्लू अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान हीरा लाल (59) निवासी सरठी जिभी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस कप्तान गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस ने दोनों लोगों के शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया है। दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर स्थानीय लोगों के बयान भी लिए हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
--