फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Two patients being treated on a single bed at Banjar Hospital.

Kullu News: बंजार अस्पताल में एक बिस्तर पर दो मरीजों का उपचार

Mon, 15 Jun 2026 10:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Two patients being treated on a single bed at Banjar Hospital.
बंजार (कुल्लू)। नागरिक अस्पताल बंजार में मरीजों का मर्ज कम होने के बजाय बढ़ रहा है। अस्पताल में उपचार के लिए एक बिस्तर पर दो मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। एक बिस्तर पर दो मरीज उपचाराधीन होने से बीमारी के कम होने के बजाय बढ़ने का खतरा अधिक है। यह आरोप तीमारदार वीडियो बनाकर अस्पताल प्रबंधन पर लगा रहे हैं। हालांकि, इसका एक वीडियो फुटेज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो फुटेज में दिखाया गया है कि अस्पताल के महिला वार्ड में एक बिस्तर पर दो-दो मरीजों को भर्ती किया गया है। इससे मरीजों और तीमारदारों को उपचार के साथ अन्य कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसमें तीमारदार सरकार और अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं, खंड चिकित्सा अधिकारी नीलम शर्मा ने कहा कि अस्पताल में मॉक ड्रिल के घायल मरीजों को उपचार के लिए लाया जाना था। इसके लिए पांच-छह बिस्तरों को वार्ड से हटाया गया था। ऐसे में कुछ समय के लिए मरीजों को एक बिस्तर पर बैठाया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed