फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   two nh and 69 road blocked due to heavy snowfall in kullu district

जिला कुल्लू में दो एनएच के साथ 69 सड़कें बंद

Tue, 11 Jan 2022 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
two nh and 69 road blocked due to heavy snowfall in kullu district
अटल टनल नार्थ पोर्टल के समीप गिरे हिमखंड को हटाती बीआरओ की मशीनरी। -संवाद - फोटो : Kullu
कुल्लू। भारी बर्फबारी से जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कों के बंद होने से सबसे अधिक समस्या आई है। अभी जिले में 50 फीसदी से अधिक सड़क मार्ग पूरी तरह से ठप हैं। जहां से निगम के करीब दो दर्जन बस रूट प्रभावित हैं। हालांकि जनजीवन को सामान्य लाने के लिए जिला प्रशासन जुट गया है। सड़कों के बंद होने से लोगों को मीलों दूर तक पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

अभी भी जिला में लोक निर्माण विभाग की 69 सड़कें बंद चल रही हैं। लोनिवि के अधीक्षण अभियंता ने 70 सड़कों को बहाल करने का दावा किया है। बची सड़कों को भी दो से तीन दिनों के भीतर बहाल कर दिया जाएगा। इसको लेकर विभाग के अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

एनएच अथॉरिटी ने भी जलोड़ी दर्रा होकर जाने वाले हाइवे -305 को भी बहाली का कार्य जिभी से शुरू कर दिया है। बिजली बोर्ड भी जिले के करीब 300 गांवों में पड़े अंधेरे को दूर करने में कड़ाके की ठंड में कोशिश कर रहा है। लेकिन भारी बर्फबारी इसमें रोड़ा बनता जा रहा है। करीब 700 ट्रांसफार्मरों को ठीक कर लोगों को बिजली की सुविधा प्रदान कर दी है। जिले में 123 ट्रांसफार्मर अभी भी जाम हैं। जिला प्रशासन जिला के अस्त व्यस्त जनजीवन को पटरी पर लाने में जुटा है और सभी विभागों को इस बारे निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि स्थिती धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मणिकर्ण, गुुुशैणी और सैंज के कई गांवों में ब्लैक आउट
कुल्लू। बर्फ की मोटी परत होने से बोर्ड के कर्मियों के लिए टूटे बिजली के पोल और तारों को जोड़ना चुनौती बन गया है। भले ही कुल्लू से मनाली तक बिजली बहाल कर दी है। के मणिकर्ण, जरी, बरशैणी, गुशैणी, सैंज, जिभी, शिल्लागढ़ और लारजी इलाके सहित जिले के बाह्य सराज जलोड़ी और रघुपुर घाटी के कई गांवों में ब्लैक आउट है। बोर्ड के पास कम कर्मचारी होने से लोगों को बिजली देना कठिन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed