{"_id":"656223e557eaf5433e0a1ca4","slug":"two-more-specialist-doctors-will-be-posted-in-keylong-hospital-kullu-news-c-89-1-ssml1015-11608-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: केलांग अस्पताल में तैनात होंगे दो और विशेषज्ञ चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: केलांग अस्पताल में तैनात होंगे दो और विशेषज्ञ चिकित्सक
Sat, 25 Nov 2023 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 25 Nov 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के लिए दो विशेषज्ञ चिकित्सकों का तबादला किया गया है। इससे लोगों को बेहतर उपचार की सुविधाएं मिलेंगी। दोनों विशेषज्ञ चिकित्सक क्षेत्रीय अस्पताल केलांग में सेवाएं देंगे। प्रदेश सरकार की ओर से तबादला निर्देश की अधिसूचना विगत 24 नवंबर को जारी कर दी गई है।
उपरोक्त चिकित्सा अधिकारियों में एक विशेषज्ञ सर्जन हैं। सर्दी के मौसम से पूर्व जनजातीय जिले में विशेषज्ञ सर्जन की तैनाती होना मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। केलांग अस्पताल में विशेषज्ञ सर्जन न होने के कारण मरीजों को जिले के बाहर कुल्लू के लिए रेफर करना पड़ता था। बर्फबारी के बीच मरीजों को कुल्लू ले जाना किसी जोखिम से कम नहीं रहता, लेकिन अब सर्जन की तैनाती से समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।
कांग्रेस प्रवक्ता कुंगा बोध ने कहा कि मुख्यमंत्री, उनके ओएसडी गोपाल शर्मा और मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना से शिशु रोग, गायनी, मेडिसिन, एनेस्थीसिया और सर्जन के पद भरने की मांग की गई थी। उन्होंने कहा कि सरकार ने दो चिकित्सा अधिकारियों का तबादला लाहौल-स्पीति के लिए किया है।
विज्ञापन
सरकार की ओर जारी अधिसूचना में चिकित्सा अधिकारी (सर्जन) डॉ. तुषार और चिकित्सा अधिकारी डॉ. जगदीश चंद का तबादला क्षेत्रीय अस्पताल केलांग के लिए हुआ है।
-डॉ. रोशन लाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी