फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Two more dental experts deployed in Lahaul

Kullu News: लाहौल में दो और दंत विशेषज्ञ तैनात

Wed, 07 Feb 2024 12:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 07 Feb 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two more dental experts deployed in Lahaul
केलांग (लाहौल-स्पीति)। सरकार ने लाहौल घाटी के लिए दो और दंत चिकित्सकों की तैनाती के आदेश किए हैं। इससे पहले 29 जनवरी को सरकार ने लाहौल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गेमूर, गोंधला तथा तिंगरेट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए डाॅक्टरों की तैनाती के आदेश किए हैं।
विज्ञापन

इसमें डाॅ. ईशान ठाकुर ने गेमूर और डाॅ. विकास वर्मा ने गोंधला में पदभार संभाल लिया है। सोमवार को प्रदेश सरकार ने 12 दंत चिकित्सकों को विभिन्न जगहों पर तैनाती के आदेश किए हैं। इसमें क्षेत्रीय अस्पताल केलांग के लिए डाॅ. विजेता और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शांशा के लिए डाॅ. निधि ठाकुर के आदेश हुए हैं।
विज्ञापन

इससे क्षेत्र के लोग काफी राहत महसूस करने लगे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल केलांग में अब दो दंत चिकित्सक होंगे। लाहौल में दंत चिकित्सकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। इससे पहले क्षेत्रीय अस्पताल केलांग, प्राथमिक आदर्श स्वास्थ्य केंद्र जाहलमा और नागरिक चिकित्सालय उदयपुर में दंत चिकित्सक तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंत विशेषज्ञों के तैनात होने से घाटी के लोगों को दांतों के उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र या कुल्लू की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। घाटी के लोगों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि लाहौल में एक रेडियोलाजिस्ट, एनेस्थीसिया, गायनी और मेडिसिन ऑफिसर की भी तैनाती की जाए। लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि वह लोगों की मांग पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती को लेकर प्रदेश मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से सिफारिश करेंगे। रवि ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने एक सप्ताह में लाहौल को पांच चिकित्सक दिए हैं।

मुख्य चिकित्साधिकारी केलांग डाॅ. रोशन लाल ने क्षेत्रीय अस्पताल केलांग और सीएचसी शांशा के लिए दो दंत चिकित्सकों के तैनाती के आदेश की पुष्टि की है। कहा कि एक दो दिन में दोनों दंत चिकित्सक यहां ज्वाइन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed