{"_id":"68234360948ca529960b0300","slug":"two-months-cheap-ration-will-be-available-together-in-kullu-kullu-news-c-89-1-klu1002-147468-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू में एक साथ मिलेगा दो महीने का सस्ता राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू में एक साथ मिलेगा दो महीने का सस्ता राशन
Wed, 14 May 2025 05:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 14 May 2025 05:08 AM IST
विज्ञापन
जिले की 45 उचित मूल्य की दुकानों के लिए जारी होगा अप्रैल और मई का राशन
अप्रैल माह में पॉस मशीनों में तकनीकी समस्या नहीं हो पाया था राशन का वितरण
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में जिन उचित मूल्य की दुकानों में अप्रैल और मई का राशन अब तक नहीं मिला है, उन दुकानों पर दो महीने का राशन एक साथ दिया जाएगा। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा ने बताया कि अप्रैल 2025 के दौरान उचित मूल्य की दुकानों में स्थापित पॉस मशीनों में बिल, स्टॉक प्राप्त करने में तकनीकी समस्या आई थी।
इस कारण सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन का वितरण प्रभावित हो गया था। इस कारण विकास खंड कुल्लू की 21, नग्गर की 8, बंजार की 11, आनी की 1 और निरमंड की 4 उचित मूल्य की दुकानों में अप्रैल का राशन समय पर वितरित नहीं हो सका है।
स्थिति को ध्यान में रखते हुए विभाग की ओर से इन दुकानों की पॉस मशीनों में 'बैकलॉग सेल' का विकल्प उपलब्ध करवा दिया है, जिससे उपभोक्ता अप्रैल माह का राशन वर्तमान माह मई के राशन कोटे के साथ प्राप्त कर सकते हैं। शर्मा ने सभी पात्र उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे निर्धारित समयावधि में अपनी नजदीकी उचित मूल्य की दुकान से अप्रैल एवं मई का राशन प्राप्त करें।