फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Two houses collapsed due to land subsidence in Gadaparli, Dehuridhar Panchayat.

Kullu News: गाड़ापारली, देहुरीधार पंचायत में जमीन धंसने से गिर गए दो मकान

Sun, 02 Aug 2026 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Two houses collapsed due to land subsidence in Gadaparli, Dehuridhar Panchayat.
कुल्लू जिला में लगातार हो रही मानसून की बारिश के बाद जमीन धसनें से सैंज के गाड़ापारली पंचायत के
न्यूली (कुल्लू)। जिले की गाड़ापारली और देहुरीधार पंचायत में बारिश के कारण जमीन धंसने से दो मकान ढह गए हैं। इससे दो परिवार बेघर हुए हैं। एक परिवार शेड में तो दूसरा पड़ोसियों के पास रहने को मजबूर है।
विज्ञापन

सैंज घाटी की देहुरीधार पंचायत के करैहला में शनिवार शाम के समय मकान के साथ लगता क्षेत्र धंस गया। इससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। दरमेड़ा वार्ड के पंच खीमी राम ने बताया कि मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी प्रशासन को दी गई है। उन्होंने बताया कि यह मकान रत्न सिंह का था। अब वह पूरी तरह से बेघर हो गए हैं। रत्न सिंह अस्थायी रूप से एक शेड में रह रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया है कि मकान को हुए नुकसान का आकलन कर प्रभावित को मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गाड़ापारली पंचायत के शरैड़ी में इंद्रदत्त का मकान गिर गया है। यह मकान जमीन धंसने से शनिवार रात करीब आठ बजे ढहा। खतरे को भांपते हुए परिवार पहले ही घर से बाहर सुरक्षित निकल चुका था।

मकान के गिरने से परिवार बेघर हो गया है। इससे लाखों का नुकसान भी हुआ है। घर के आसपास की जगह पहले से धंसना शुरू हो गई थी। इससे मकान में दरारें आ गई थीं। शनिवार रात को देखते ही देखते पूरा मकान धराशायी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed