Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Two bridges to be built at a cost of Rs 12 crore, making travel on the Sainj-Shansar road smooth.

Kullu News: 12 करोड़ से बनेंगे दो पुल, सैंज-शैंशर सड़क पर सफर होगा सुगम

Mon, 15 Dec 2025 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 15 Dec 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Two bridges to be built at a cost of Rs 12 crore, making travel on the Sainj-Shansar road smooth.
न्यूली में वाहन योग्य पुल के निर्माण के लिए पहुंची मशीनरी। -संवाद
न्यूली नामक स्थान पर एक साथ बनाए जाएंगे दो पुल, काम शुरू
विज्ञापन

साल 2023 में प्राकृतिक आपदा से खड्ड में आई बाढ़ में बही थी सड़क

महेंद्र पालसरा
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी के न्यूली में दो वाहन योग्य पुलों का निर्माण किया जाएगा। न्यूली में पुल बनने से सैंज-न्यूली-शैंशर सड़क पर सफर सुगम होगा। ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग ने दोनों पुलों के निर्माण के लिए करीब 12 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान किया है।
गौर रहे कि साल 2023 में बरसात के दिनों में प्राकृतिक आपदा के कारण न्यूली खड्ड में आई बाढ़ से सड़क बह गई थी। इस कारण गहरी खाई बन गई। हालांकि यातायात सुचारू करने के लिए विभाग ने बेली ब्रिज तो लगाए हैं लेकिन इनकी ऊंचाई कम होने से बहने का खतरा लगातार बना हुआ है।
विज्ञापन

अब लोक निर्माण विभाग ने न्यूली नामक स्थान पर दो बेली ब्रिज की जगह दो वाहन योग्य पुल बनाने का निर्णय लिया है। इनका निर्माण कार्य भी विभाग ने शुरू कर दिया है। वाहन योग्य पक्के पुल बनने से सैंज घाटी की करीब पांच से छह दुर्गम पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को राहत मिलेगी। बरसात और सर्दी के दिनों में खड्ड का जलस्तर बढ़ने से बेली ब्रिज के बहने का डर भी ग्रामीणों को नहीं सताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता चमन ठाकुर ने कहा कि सैंज-न्यूली-शैंशर सड़क पर न्यूली नामक स्थान पर दो पुलों का निर्माण किया जा रहा है। विभागीय सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत निर्माण कार्य को शुरू कर दिया गया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed