फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Two bikes collide in Kalaheli, driver dies

Kullu News: कलैहली में टकराए दो बाइक, चालक की मौत

Mon, 23 Sep 2024 06:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collide in Kalaheli, driver dies
जिया निवासी ने तेगूबेहड़ में तोड़ा दम, हादसे में हुए थे गंभीर घायल
विज्ञापन

दूसरे मोटरसाइकिल में सवार दो व्यक्तियों को नहीं आईं चोटें
..........................
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। भुंतर के कलैहली में रविवार को दो मोटरसाइकिल के आपस में टकराने से एक युवक की मौत हो गई है। हादसे के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के तेगूबेहड़ अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान विजय (41) निवासी जिया, कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार भुंतर और बजौरा के बीच आने वाले कलैहली में रविवार सुबह करीब 9:00 बजे दो मोटरसाइकिल आपस में टकरा गए। इसमें एक मोटरसाइकिल चालक विजय को गंभीर चोटें आईं। दूसरी बाइक पर दो अन्य व्यक्ति सवार थे। उन्हें चोटें नहीं आईं। घायल विजय को तेेगूबेहड़ अस्पताल में लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह कुल्लू में भेजा। हादसे के बाद कलैहली में लोगों का जमावड़ा लग गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि कलैहली में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed