फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Two and a half storey house ashes in Dadei

डढ़ेई में ढाई मंजिला मकान राख

Fri, 22 Oct 2021 09:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
Two and a half storey house ashes in Dadei
कुल्लू। पार्वती घाटी के तहत आने वाली पुंथल पंचायत के डढ़ेई गांव में छह कमरों वाला लकड़ी का ढाई मंजिला जलकर राख हो गया है। आग की घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। दिन के समय आग लगने से गांव में अफरातफरी मच गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद डढ़ेई गांव में छापेराम और रामदेई के संयुक्त मकान में अचानक चिंगारी सुलग उठी। देखते ही देखते आग की चपेट में आने के बाद मकान से लपटें उठने लगी। आग को भड़कता देख लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी। हालांकि ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश भी की। कुल्लू से 40 किमी दूर होने के कारण अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को भी यहां पहुंचने में समय लगा। इससे समय रहते आग पर भी काबू पाया नहीं जा सका। आग की इस घटना में मकान जलकर राख हो गया। इस संबंध में अग्निशमन विभाग के सब फायर ऑफिसर दुर्गा सिंह ने कहा कि टीम को मौके पर भेजा गया है। नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed