{"_id":"695d022ecc74f518770e441e","slug":"two-accused-arrested-in-minor-rape-case-kullu-news-c-89-1-klu1001-165969-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: नाबालिग से दुराचार मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: नाबालिग से दुराचार मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल भी करवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। 15 साल की नाबालिग के साथ दुराचार के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी भी नाबालिग है।
नाबालिग की माता की ओर से पुलिस में शिकायत के बाद महिला थाना कुल्लू में पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी। 15 साल की नाबालिग तीन जनवरी को स्कूल गई थी। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने डोभी दवाड़ा में यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल भी करवाया है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने कहा कि दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले की छानबीन जारी है। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।