फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tunnel Leakage: Meeting on 16-Point Demands Today

टनल रिसाव : 16 सूत्रीय मांगों पर आज होगी बैठक

Sun, 27 Sep 2026 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Tunnel Leakage: Meeting on 16-Point Demands Today
सैंज (कुल्लू)। ग्राम पंचायत रैला के पालचरा गांव में एनएचपीसी की टनल से रिसाव के कारण हुए नुकसान और प्रभावित परिवारों की मांगों को लेकर सोमवार को बिहाली में बैठक होगी। बैठक की अध्यक्षता एपीएमसी अध्यक्ष मियां राम सिंह करेंगे। इसमें एनएचपीसी परियोजना के अधिकारियों के अलावा प्रभावित पंचायतों के प्रधान, स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रभावित परिवारों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
विज्ञापन

बैठक में प्रभावित लोगों और जनप्रतिनिधियों की ओर से एनएचपीसी प्रबंधन को सौंपे गए 16 सूत्रीय मांगपत्र पर चर्चा होगी। इसमें प्रभावित परिवारों के नुकसान का आकलन, राहत और भरपाई के साथ भविष्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम प्रमुख मुद्दे रहेंगे। परियोजना प्रबंधन और प्रभावित परिवारों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी चर्चा की जाएगी। उधर, रैला-सिउंड सड़क पिछले नौ दिनों से बंद होने के कारण क्षेत्रवासियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

सड़क बंद होने से दूध, सेब, सब्जियों और अन्य कृषि उत्पादों की आवाजाही प्रभावित है। इससे किसानों और बागवानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सड़क जल्द बहाल करने की मांग की है। वहीं, घाटी में घूमने पहुंच रहे पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एनएचपीसी परियोजना प्रमुख रणजीत सिंह ने पूर्व में कहा था कि परियोजना प्रबंधन क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है और हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रतिबद्ध है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed