फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Trouble: Bus service stopped, now many miles have to be travelled on foot

आफत: बस सेवा ठप, कई मील का सफर अब पैदल

Fri, 22 Aug 2025 06:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 22 Aug 2025 06:52 AM IST
विज्ञापन
Trouble: Bus service stopped, now many miles have to be travelled on foot
कुल्लू के लगघाटी में बादल फटने की घटना के बाद मार्ग  पर भरा मलबा ग्रामीण पैदल जाने को मजबूर।-सं
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ लगती लगघाटी में 19 अगस्त को बादल फटने की घटना से हुई तबाही के कारण मुख्य सड़क कुल्लू-कालंग समेत सभी संपर्क मार्ग अवरुद्ध चल रहे हैं। घाटी के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम और निजी बसों की सेवाएं बंद हैं। ऐसे में 13 ग्राम पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गौर रहे कि बादल फटने से ग्राम पंचायत चौपाड़सा के कड़ौन गांव से लेकर कुल्लू शहर के सरवरी तक जगह-जगह सड़क और खड्ड के किनारे भूस्खलन होने से समस्या बढ़ी है। इससे ग्रामीणों को कई किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लगघाटी को जोड़ने वाली कुल्लू-कालंग सड़क पर रूजग और तेलंग में दो पुल बहने से समस्या उत्पन्न हुई है। इसके अलावा सड़क पर जगह-जगह भूस्खलन हुआ है जिस वजह से बस संचालन करना संभव नहीं है। इसके अलावा कुल्लू से भूमतीर, कुल्लू से भल्यानी के अलावा निगम के कुल 13 बस रूट हैं जो सभी प्रभावित चल रहे हैं। ग्राम पंचायत फलाण की प्रधान रेशमा देवी ने कहा कि पुल बहने और जगह-जगह सड़कें और संपर्क मार्ग धंसने से घाटी के ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सड़कों के बंद होने से आवश्यक सामग्री के लिए भी ग्रामीणों को कई किलोमीटर तक पैदल सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


टैक्सियों का सफर पड़ रहा महंगा
कुल्लू-कालंग सड़क पर बने पुल बहने से बस सेवा पूरी तरह से ठप है। ग्रामीणों को या पैदल या फिर मजबूरन टैक्सियों में सफर करना पड़ रहा है। टैक्सियां भी कुल्लू से नागूझोड़ या रूजग तक ही मिल रही हैं लेकिन ग्रामीणों को भारी भरकम किराया देना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed