{"_id":"67bb56d30a4b0f305d027707","slug":"trisha-and-sahil-ran-the-fastest-race-kullu-news-c-89-1-ssml1015-141844-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: तृषा और साहिल ने लगाई सबसे तेज दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: तृषा और साहिल ने लगाई सबसे तेज दौड़
Sun, 23 Feb 2025 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 23 Feb 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के खराहल स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता में लंबी कूद लगाती छात्रा।-संवाद
खराहल में विद्यार्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण
एथलेटिक्स मुकाबलों में विद्यार्थियों ने दिखाया दम
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खराहल में विद्यार्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण किया गया। विद्यालय के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें छात्र एवं छात्रा वर्ग 100, 800 और 1,500 दौड़ के अलावा लंबी और ऊंची कूद की प्रतियोगिताएं हुईं।
विद्यालय प्रबंधन का शारीरिक दक्षता परीक्षण करवाने का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वस्थ रखना और नशे से दूर करना रहा। विद्यार्थियों ने मैदान में दमखम दिखाया।
छात्रा वर्ग की 100 मीटर दौड़ में तृषा ने प्रथम, डिंपल ने द्वितीय और पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग में साहिल ने पहला, दिवांश ने दूसरा और लोकेश्वर ने तीसरा स्थान पाया। 800 मीटर छात्रा वर्ग में तृषा ने प्रथम, पूजा ने द्वितीय और सुनिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1,500 मीटर छात्र वर्ग में संतोष ने पहला, साहिल ने दूसरा और देवांश ने तीसरा स्थान पाया। लंबी कूद के छात्रा वर्ग में तृषा प्रथम, डिंपल द्वितीय और रिया तृतीय रही। छात्र वर्ग में साहिल ने पहला, सेस राम ने दूसरा और नितिन ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार छात्रा वर्ग की ऊंची कूद में तृषा ने प्रथम, सुनिता ने द्वितीय और डिंपल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग में साहिल ने पहला, नितिन ने दूसरा और सेस राम ने तीसरा स्थान झटका। विद्यालय के डीपीई देवचंद ने कहा कि 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण किया गया। इसमें विद्यार्थियों की क्षमता को जांचा गया।
विज्ञापन
--