{"_id":"e499aca3252447e4f49563a8d2b7124c","slug":"tribute-to-martyars-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों की शहादत को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों की शहादत को किया याद
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sun, 16 Aug 2015 06:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष बृजबिहारी लाल बुटेल ने तिरंगा फहराया और भव्य परेड की सलामी ली।
विज्ञापन
परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस के अलावा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, सशस्त्र सीमा बल, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, रोवर्स एंड रेंजर्स और स्काउट एंड गाइड्स की टुकड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर ढालपुर मैदान में उमड़े भारी जनसमूह को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए बुटेल ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों के परिणामस्वरूप वर्ष 1947 में हमें आजादी मिली और इसके बाद हमारे महान देश ने विकास के कई मुकाम हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष जिले के एससी, एसटी तथा ओबीसी के 173 परिवारों को मकान निर्माण के लिए 75-75 हजार रुपये दिए जाएंगे। सेब जीर्णोद्धार योजना के तहत जिले के बागवानों के लिए चार करोड़ 82 लाख का बजट रखा गया है। ब्यास नदी के तटीकरण के लिए 1155 करोड़ की महत्वाकांक्षी योजना की डीपीआर केंद्रीय जल आयोग को भेजी गई है।
विज्ञापन
हाल ही में हथकरघा दिवस पर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित लगघाटी की कमला देवी, अप्रैल में बशलेउ दर्रे में फंसे पंजाब के विद्यार्थियों को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस कर्मचारियों समेत तीर्थन घाटी के युवाओं को भी मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक कर्ण सिंह, वूल फेडरेशन के चेयरमैन रघुवीर ठाकुर, पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष हरि चंद शर्मा, उपायुक्त राकेश कंवर, एसपी पदम चंद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन