{"_id":"69c3d9aaced6fb38510b0894","slug":"trials-for-under-16-cricket-tournament-on-29th-kullu-news-c-89-1-klu1002-172173-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 29 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 29 को
विज्ञापन
ऐतिहासिक मैदान ढालपुर में होगी ट्रायल प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला क्रिकेट संघ अंडर-16 वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 29 मार्च को ढालपुर के खेल मैदान में लिया जाएगा। संघ के महासचिव शिव कपूर ने बताया कि ट्रायल सुबह 10 बजे शुरू किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी ट्रायल में भाग लेने के लिए सुबह 9:30 बजे तक अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी का जन्म एक सितंबर 2010 के बाद का होना अनिवार्य है। खिलाड़ियों को अपने साथ अपना जन्म प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की मूल प्रतियां लाना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही ट्रायल के लिए प्रवेश शुल्क 500 रुपये निर्धारित की गई है जो खिलाड़ियों को ट्रायल से पहले जमा करवाना होगा। उन्होंने खिलाड़ियों से आग्रह किया है कि वे प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लें।