{"_id":"5f01c2e77d8b20c847db354072af9de4","slug":"tredition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महीने तक बाल, नाखून नहीं काटेंगे देव कारकून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक महीने तक बाल, नाखून नहीं काटेंगे देव कारकून
ब्यूरो/ अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sun, 17 Jan 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गौरतलब है कि एक महीने तक देव कारकून भी कड़े देव प्रतिबंध में बंधे रहेंगे। जब तक देवी-देवता स्वर्ग प्रवास से वापस नहीं लौटेंगे तब तक मणिकर्ण घाटी के लोग बाल और नाखून नहीं काटेंगे।
लिहाजा, देव कारकून एक महीने तक तपस्या में लीन रहेंगे। वहीं एक महीने तक घाटी के मंदिरों में सुबह-शाम वाद्ययंत्रों की धुनें गूजेंगी। देव धुनें गूंजनी आरंभ हो गई हैं।
विज्ञापन
देव कारकूनों के अनुसार माघ महीने में मणिकर्ण घाटी के देवी-देवता स्वर्ग प्रवास पर जाते हैं। देवी-देवता स्वर्ग पर जाने से मंदिर भी सूने पड़ जाते हैं।
जैसे ही देवी-देवता स्वर्ग प्रवास पर निकलेंगे तो कारकूनों पर कई चीजों का देव प्रतिबंध रहेगा। एक महीने तक न तो कारकून बाल काटेंगे और न ही नाखून। इसके अलावा देवता के प्रमुख कार कारिंदे घर से बाहर भी नहीं रह सकते हैं।
विज्ञापन
कारकून लाल चंद, हुकम राम, होतम राम का कहना है कि बीस जनवरी को देवी-देवता स्वर्ग प्रवास पर निकलेंगे। उन्होंने बताया कि फाल्गुन मास की संक्रांति को देवी-देवता धरती लोक पर आएंगे। उन्होंने बताया कि तब तक मंदिरों में देव धुनें बजती रहेंगी। उन्होंने बताया कि एक महीने तक देवलु तपस्या में बैठेंगे।