{"_id":"6780062826905a00bd0aeab9","slug":"transfer-order-of-4-doctors-canceled-in-lahaul-kullu-news-c-89-1-klu1001-138714-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लाहौल में 4 डॉक्टरों के तबादला आदेश रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लाहौल में 4 डॉक्टरों के तबादला आदेश रद्द
Thu, 09 Jan 2025 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 09 Jan 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
जिले से कुल आठ चिकित्सकों के तबादला हुए थे आदेश
अब पीएचसी गोंधला में ही तैनात रहेंगे डॉक्टर राम सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में चार चिकित्सकों के तबादला आदेश रद्द हो गए हैं। पिछले दिनों जिले से आठ चिकित्सकों के तबादला आदेश हुए थे।
जिन चिकित्सकों के तबादला आदेश रद्द हुए हैं, उनमें पीएचसी गोंधला में तैनात डाॅ. राम सिंह, सीएच उदयपुर से डाॅ. शंभवी ठाकुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काजा में तैनात रहे डाॅ. डोलमा और डाॅ. तंजिन आंगमो शामिल हैं। डाॅ. राम सिंह का तबादला पीएचसी उरटू जिला कुल्लू, डॉ. शंभवी ठाकुर का पीएचसी बसाधार, डाॅ. डोलमा का शिमला की सीएससी विजमल और डाॅ. तंजिन आंगमो का पीएचसी रावलपुर जिला शिमला के लिए हुआ था। फिलहाल, ये सभी अपने पुराने स्टेशन पर ही बने रहेंगे।
आठ डाक्टरों के तबादला आदेश में शांशा में तैनात रहे डाॅ. धीरज बंसल और सीएच उदयपुर में तैनात डाॅ. अश्मिता का पीजी के लिए चयन होने से उन्हें जाना पड़ा है। डाॅ. धीरज बंसल का पीएचसी थाटीबीड़ जिला कुल्लू, डाॅ अश्मिता का जिला शिमला के लिए हुआ था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शांशा में तैनात डाॅ. मोहन का तबादला पीएचसी गेमूर के लिए हुआ है। ये सभी तबादला आदेश 24 दिसंबर को हुए थे। जिले के बाहर से भी दो डाॅक्टरों का तबादला लाहौल के लिए हुआ था। जोनल अस्पताल मंडी से डाॅ. दुष्यंत ठाकुर का पीएचसी फूड़ा के लिए, डाॅ. गौरव का पीएचसी दारचा के लिए तबादला हुआ था। डाॅ. गौरव ने पीएचसी दारचा में ज्वाइन कर लिया है। विधायक लाहौल-स्पीति अनुराधा राणा ने कहा कि चार डाक्टराें के तबादला आदेश रद्द करवा दिए गए हैं। यह हाईकोर्ट के निर्णय की अनुपालना के लिए सरकार की ओर से किए गए थे। विधायक ने मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया है।
विज्ञापन
--