{"_id":"69a718f57f1afda5e10d1108","slug":"traffic-will-remain-closed-from-north-portal-to-pagal-nala-for-three-and-a-half-hours-kullu-news-c-89-1-klu1001-170461-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: नॉर्थ पोर्टल से पागल नाला साढ़े तीन घंटे बंद रहेगा ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: नॉर्थ पोर्टल से पागल नाला साढ़े तीन घंटे बंद रहेगा ट्रैफिक
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में 4 मार्च को अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल से पागल नाला तक सुबह 7 बजे से 10:30 बजे तक यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। प्रशासन ने इस संबंध में पुलिस विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
लोक निर्माण विभाग बुधवार से रातिल संपर्क सड़क से बर्फ हटाने का अभियान शुरू करने जा रहा है। बर्फ हटाने के दौरान संपर्क सड़क से बर्फ का मलबा मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरने की आशंका है। ऐसे में दुर्घटना का खतरा उत्पन्न हो सकता है। संभावित जोखिम को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर नॉर्थ पोर्टल से पागल नाला तक साढ़े तीन घंटों तक यातायात बंद रखने का निर्णय लिया है।
उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने कहा कि संपर्क सड़क से बर्फ हटाने के कार्य के चलते सड़क निर्धारित समय तक बंद रखी जाएगी। ट्रैफिक व्यवस्था में किसी तरह की बाधा न आए, इसलिए लोग और पर्यटक निर्धारित समयावधि के दौरान यात्रा की योजना न बनाएं और प्रशासन का सहयोग करें। संवाद