Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Traffic will be divided into four sectors for the winter season

Kullu News: विंटर सीजन के लिए चार सेक्टरों में बंटेगा यातायात

Fri, 20 Sep 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Traffic will be divided into four sectors for the winter season
विंटर सीजन के लिए चार सेक्टरों में बंटेगा यातायात
विज्ञापन

लाहौल स्पीति में पुलिस विभाग को उपकरण और सेफगार्ड के लिए मिले 25 लाख
पुलिस कर्मी विपरीत परिस्थिति से जूझने में हुए सशक्त : एसपी
संवाद न्यूज एजेंसी

केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल स्पीति पुलिस प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बेहतर कार्य कर सके, इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से पुलिस विभाग को जरूरी उपकरण और सेफगार्ड मुहैया करवाने के लिए 25 लाख की धनराशि उपलब्ध करवाई गई है।

पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मयंक चौधरी का कहना है कि प्रदेश सरकार की ओर से प्रदान की गई 25 लाख की धनराशि से जरूरी सेफगार्ड व उपकरण खरीद कर पुलिस कर्मियों को उपलब्ध करवाए गए हैं। अब पुलिस महकमा सर्दियों के मौसम में किसी भी विपरीत परिस्थिति से जूझने के लिए और अधिक सशक्त हो गया है। जिले के तीनों उपमंडल काजा, केलांग और उदयपुर में पुलिस कर्मियों को जरूरी उपकरण उपलब्ध करवा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विंटर सीजन के दौरान अटल टनल सिस्सू से जिस्पा दारचा तक चार सेक्टरों में ट्रैफिक संचालन के लिए विभाजित कर इसमें सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किए जाएंगे। सड़क बहाली के लिए सीमा सड़क संगठन और जिला प्रशासन की मदद से रिकवरी वाहन भी तैनात किए जाएंगे। इसी तरह से त्वरित कार्रवाई और किसी भी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे। पिछले वर्ष जिले में अटल टनल और रोहतांग दर्रे से 8,93262 के करीब वाहनों की आवाजाही हुई। इस वित्तीय वर्ष में 15 सितंबर तक 12,14395 वाहनों की अभी तक आवाजाही हो चुकी है। अभी तक 5,69952 वाहन लाहौल स्पीति आए और 6,44443 वाहन बाहर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed