फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   traffic jam in Nehru kud to solangnala

नेहरूकुंड स सोलंगनाला तक लगा छह किमी लंबा जाम

Mon, 20 Dec 2021 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
traffic jam in Nehru kud to solangnala
घंटों जाम के बाद प्रशासन ने बारी-बारी से टनल को भेजे वाहन
विज्ञापन

चार दिन बाद टनल व लाहौल की वादियों निहारने पहुंचे सैकड़ों पर्यटक
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली/रोहतांग (कुल्लू)। ताजा बर्फबारी से अवरुद्ध अटल टनल रोहतांग और लाहौल घाटी के स्नो प्वाइंटों में चार दिन बाद सैलानी पहुंचे। पुलिस ने टनल की ओर जाने वाले वाहनों के लिए सुबह साढ़े नौ से दोपहर तीन बजे तक समय तय किया है। लेकिन वाहनों की लंबी कतार होने से वाहनों को करीब 11 बजे के बाद भेजा गया। इस दौरान सोलंगनाला, अटल टनल रोहतांग और सिस्सू की तरफ जाने वाले सैलानियों को परेशान होना पड़ा। मनाली के नेहरूकुंड से लेकर सोलंगनाला तक करीब छह किलोमीटर का जाम लगा रहा। ऐसे में मनाली में पहुंचे रहे हजारों पर्यटकों के वाहनों को पुलिस ने सोलंगनाला से बारी-बारी से करीब 100-100 वाहनों को टनल की ओर भेजा गया। नेहरुकुंड से लेकर सोलंगनाला तक पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने से वाहनों को सड़क पर खड़ा करना पड़ रहा है। जिस कारण पिछले एक सप्ताह से नेहरूकुंड व पलचान से लेकर सोलंगनाला तक लगातार जाम लग रहा है। कई बार अटल टनल रोहतांग तक भी जाम से आम लोगों व सैलानियों को दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। लेकिन वाहनों की लंबी कतार होने से कई सैलानी सोमवार को न तो अटल टनल पहुंच सके और न ही लाहौल के सिस्सू जा पाए। कुल्लू व लाहौल पुलिस ने सोमवार को अटल टनल रोहतांग को सैलानियों के लिए खोल दिया है। लेकिन सोमवार को टनल के रखरखाव के चलते सुबह सात से साढ़े नौ बजे तक ढाई घंटे तक टनल होकर वाहनों की आवाजाही बंद रही। पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने बताया कि दोपहिया वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के पर्यटक वाहनों को सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर तीन बजे के बीच घाटी में प्रवेश करने की अनुमति है और उन्हें शाम चार बजे से पहले घाटी को छोड़कर मनाली वापस जाना होगा। उन्होंने बताया कि पर्यटक वाहनों को सिस्सू से आगे घाटी के अन्य स्थान अथवा केलांग तक सुबह साढ़े नौ बजे से अनुमति दी जाएगी और उन्हें दोपहर एक बजे से पहले उक्त स्थान से मनाली की ओर लौटना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed