फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Traffic jam from Kasol to Manikaran, vehicles kept crawling

Kullu News: कसोल से मणिकर्ण तक लगा जाम, रेंगते रहे वाहन

Sun, 31 May 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam from Kasol to Manikaran, vehicles kept crawling
कुल्लू। पर्यटकों की भीड़ उमड़ने से जिले की सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं। रविवार को वीकेंड की भीड़ उमड़ी तो भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर दोपहर तीन बजे जाम लग गया। खासकर कसोल से लेकर मणिकर्ण के बीच वाहनों को चार से पांच किलोमीटर के सफर के लिए डेढ़ से दो घंटे का समय लगा।
विज्ञापन

इसमें पर्यटकों के साथ रविवार को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए हुई मतगणना में आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। मनाली के आसपास और बंजार में भी हाईवे-तीन पर जाम बना रहा। बंजार की बाईपास सड़क पर एक टिपर पलट गया। इससे यह मार्ग अवरुद्ध रहा। जाम से आम लोगों के साथ सैलानियों को खूब पसीना बहाना पड़ रहा है। एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि चुनाव खत्म हो गए हैं और बंजार से लेकर मनाली तक पुलिस एवं होमगार्ड के जवानों को तैनात किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed