फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   traditional Function

‘जूब’ देकर लिया बड़ों का आशीर्वाद

Thu, 14 Jan 2016 07:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Thu, 14 Jan 2016 07:24 PM IST
विज्ञापन
traditional Function

मकर संक्रांति के मौके पर मनाए जाने वाला माघी पर्व जिले में वीरवार को धूमधाम से मनाया गया। माघी पर्व पर जूब भी बांटी गई और इस दौरान जूब देकर अपने से बड़ों का आशीर्वाद लिया गया। गौरतलब है कि मकर संक्रांति को स्थानीय भाषा में माघ रा साजा भी कहा जाता है। माघी पर्व पर  पारंपरिक व्यंजनों की महक से कुल्लू घाटी महक उठी। देसी घी, खिचड़ी, बबरू सहित अन्य व्यंजनों को मेहमानों को परोसा गया।

विज्ञापन


सुबह से शाम तक मेहमानों की खातिरदारी का दौर चलता रहा। वहीं, देवताओं को मकर संक्रांति के अवसर पर विशेष प्रकार के भोग लगाए गए। मणिकर्ण घाटी, बंजार, सैंज, आनी, मनाली, लगवैली और गड़सा आदि क्षेत्रों में कई जगह पर मकर संक्रांति की धूम रही। ऊझी घाटी के विजय कुमार, सोहन, खराहल घाटी के गिरधारी लाल, चमन और मणिकर्ण घाटी के गुरुदयाल सिंह ने कहा कि मकर संक्रांति का त्योहार जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रात:काल देवताओं की पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन


उसके बाद जूब बांटने का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर सायंकाल तक चलता रहा। उन्होंने कहा कि जूब बांटने का सिलसिला अगले सात दिन तक चलता रहेगा। पारंपरिक व्यंजन देसी घी, खिचड़ी आदि भी इस दौरान मेहमानों को परोसे गए। एक माह के स्वर्ग प्रवास से लौटने के बाद देवताओं का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed