{"_id":"613a469b8ebc3e1ef054dae2","slug":"traders-arrived-in-the-district-to-buy-japanese-fruits-highest-demand-for-fuyu-variety-of-fruits-in-the-market-50-crop-deal-done-gardeners-are-getting-good-prices-from-door-to-door-kullu-news-sml3833079110","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला में जापानी फल की खरीदारी करने पहुंचे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला में जापानी फल की खरीदारी करने पहुंचे व्यापारी
विज्ञापन
कुल्लू/खराहल। जिला कुल्लू का लाल रसीला और मीठा जापानी फल बाहरी राज्यों के व्यापारियों को खूब पसंद आ रहा है। आलम है कि बगीचों में पकने से पहले ही 50 फीसदी फसल का सौदा हो गया है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और यूपी के कई व्यापारियों ने बगीचों की खरीद की है। व्यापारियों ने उम्दा दाम में फलों की खरीद की है। बागवानों का कहना है कि कुल्लू जिला में अधिकतर जापानी फल का सौदा हो चुका है। ऐसे में बागवानों को घर-द्वार पर ही उम्दा दाम जापानी फल का मिल रहा है। घाटी में जापानी फल का उत्पादन अभी कम ही क्षेत्रों में हो रहा है। सबसे ज्यादा फूयू किस्म के फलों की बाजार में अधिक मांग है। व्यापारी भी इस वैरायटी को ज्यादा खरीदने में तरजीह दे रहे हैं। घाटी में कई इलाकों में बाहरी और लोकल व्यापारियों ने जापानी फल के सौदे किए हैं। व्यापारियों ने फल को महफूज रखने के लिए बगीचों में हेलनेट लगाए है। ऐसे में पक्षियों से भी फल सुरक्षित रहते हैं और फलों की गुणवत्ता भी बरकरार रहती है। घाटी के बागवान केहर सिंह, राम नाथ, दुनी चंद ,चमन, सतीश तथा अनिश आदि ने बताया कि कुल्लू जिला में बाहरी राज्यों के व्यापारियों ने दस्तक दी है। इससे बागवानों को घर पर ही बेहतर कीमत मिल रही है।
कुल्लू जिला में बागवान जापानी फल उगाने को तरजीह दे रहे हैं। जिले में जापानी फल की मुख्य फूयू और हेचिया किस्में उगाई जा रही हैं। फूयू प्रजाति के फलों की मंडियों में अधिक मांग रहती है और इसकी सेल्फ लाइफ भी ज्यादा है। बागवानी विभाग भी बागवानों को जापानी फल को उगाने के लिए प्रेरित कर रहा है।
-उत्तम पराशर बागवानी विशेषज्ञ जिला कुल्लू।
विज्ञापन
कुल्लू जिला में बागवान जापानी फल उगाने को तरजीह दे रहे हैं। जिले में जापानी फल की मुख्य फूयू और हेचिया किस्में उगाई जा रही हैं। फूयू प्रजाति के फलों की मंडियों में अधिक मांग रहती है और इसकी सेल्फ लाइफ भी ज्यादा है। बागवानी विभाग भी बागवानों को जापानी फल को उगाने के लिए प्रेरित कर रहा है।
विज्ञापन
-उत्तम पराशर बागवानी विशेषज्ञ जिला कुल्लू।