फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists will not be able to come to Shanghad till 20 June

शांघड़ में 20 जून तक नहीं आ सकेंगे पर्यटकों

Sat, 12 Jun 2021 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Tourists will not be able to come to Shanghad till 20 June
सैंज (कुल्लू)। जिला कुल्लू के उभरते पर्यटन स्थल शांघड़ में फिलहाल बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह से बंद रहेगी। 20 जून तक कोई भी हिमाचली या बाहरी पर्यटक पंचायत में प्रवेश नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन

हालांकि प्रदेश सरकार ने अब बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को बिना आरटीपीसी टेस्ट के सूबे में प्रवेश करने की इजाजत दे दी है। लेकिन ग्रामीणों को क्षेत्र में कोरोना फैलने का डर सता रहा है। इस कारण पंचायत प्रतिनिधियों व होम स्टे संचालकों ने फिलहाल पर्यटकों के प्रवेश पर रोक जारी रखी है। बता दें कि पंचायत प्रतिनिधियों ने शांघड़ में 22 मई से पर्यटकों के आने-जाने पर रोक लगाई थी। शांघड़ पंचायत की प्रधान गुड्डी देवी की अध्यक्षता में कोरोना महामारी को लेकर दूसरी बैठक शनिवार को आयोजित की गई, जिसमें पंचायत के सभी होम स्टे संचालकों ने भाग लिया। प्रधान गुड्डी देवी ने बताया कि आम नागरिकों के आग्रह पर पंचायत कोरम ने 20 जून तक क्षेत्र में किसी भी बाहरी व्यक्ति के आने पर पूर्ण रोक लगाई है। इसे सभी होमस्टे संचालकों ने अपना समर्थन दिया। बैठक में उपप्रधान इंद्र सिंह राणा, वार्ड सदस्य पृथी सिंह, लुदरी देवी,
विज्ञापन

सीता देवी, रमेश कुमार व कृष्णा देवी व होम स्टे संचालक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed