{"_id":"664613bd491e2b22db03bfa1","slug":"tourists-will-be-able-to-go-to-madhi-dc-issued-orders-kullu-news-c-89-1-ssml1012-122848-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मढ़ी तक जा सकेंगे सैलानी, डीसी ने जारी किए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मढ़ी तक जा सकेंगे सैलानी, डीसी ने जारी किए आदेश
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा पर निरिक्षण के लिए पहुंचे एसपी कुल्लू ।
कुल्लू/मनाली। सैलानी अब मनाली से रोहतांग दर्रा के साथ लगते मढ़ी तक बर्फ में सैर सपाटा कर सकेंगे। पुलिस, प्रशासन और बीआरओ के संयुक्त निरीक्षण के बाद उपायुक्त कुल्लू ने मढ़ी को पर्यटकों के लिए खोलने के आदेश जारी कर दिए है। सैलानियों के लिए मढ़ी में एनजीटी के निर्देशानुसार सभी तरह की सुविधा प्रदान कर दी है।
वहीं गुलाबा में लगाए गए बैरियर को मढ़ी के लिए शिफ्ट किया गया है। 15 मई को पुलिस अधीक्षक कुल्लू, एसडीएम मनाली और सीमा सड़क संगठन ने रोहतांग दर्रा के मढ़ी तक सड़क का निरीक्षण किया था। इसमें पाया गया कि मढ़ी में पार्किंग स्थान, मोबाइल शौचालय और कूड़ेदान स्थापित किए गए हैं।
इसके बाद एसडीएम मनाली रमन शर्मा ने गुलाबा से मढ़ी तक सड़क को वाहनों के आवागमन के लिए खोलने की सिफारिश की। इसी सिफारिश को ध्यान में रखते हुए जनता के हित में उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आदेश जारी किए हैं। इससे पहले सैलानी गुलाबा तक जा रहे थे, मगर अब यहां भी बर्फ नहीं होने से पर्यटकों को मायूस होना पड़ रहा था। मनाली की तरफ से बीआरओ को रोहतांग को खोलने में मात्र एक किलोमीटर का फासला रह गया है। मढ़ी के सैलानियों के लिए खुलने से मनाली के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। संवाद