{"_id":"61c8b087545f743d7a2974ef","slug":"tourists-upset-due-to-jam-till-manali-solanganala-in-the-evening-kullu-news-sml3947576175","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम को मनाली-सोलंगनाला तक लगा रहे जाम से पर्यटक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम को मनाली-सोलंगनाला तक लगा रहे जाम से पर्यटक परेशान
विज्ञापन
मनाली में लगा जाम। संवाद।
- फोटो : Kullu
मनाली (कुल्लू)। मनाली में सैलानियों को भारी भीड़ से जगह-जगह जाम लग रहा है। रविवार शाम को मनाली से सोलंगनाला के बीच लंबा जाम लगा रहा। वहीं शनिवार देर शाम को यहां जाम लगने से सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दो से तीन घंटे तक चले रहे जाम से पीछे सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों से लग रहा है। ऐसे में कड़ाके कह ठंड में जाम को खोलने में पुलिस के भी पसीने छूट रहे हैं।
मनाली होटलियर एसोसिएशन के मुख्य सलाहाकार वेद राम ठाकुर ने बताया कि मनाली में बहुत अधिक संख्या में सैलानी आ रहे हैं। हजारों वाहन हर दिन मनाली में प्रवेश कर रहे है। परंतु वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग स्थल कम होने की वजह से मनाली में पर्यटन सीजन के दौरान जगह-जगह जाम लग रहा है। इससे पर्यटकों के साथ आम लोगों को भी परेशान होना पड़ रहा है। हरियाणा से घूमने आए सैलानी नवदीप राठी, दीपेंद्र और गौरव ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ घूमने आए है, लेकिन मनाली में जाम लगने से उनको और अन्य पर्यटकों को परेेेशान होना पड़ रहा है। इसके अलावा मनाली के सोलंगनाला के साथ मनाली गांव व ढुंगरी रोड पर जाम लग रहा है। एसएचओ मनाली संदीप पठानिया ने बताया पुलिस हर जगह तैनात है। मगर लोगों द्वारा जगह-जगह वाहनों को पार्क करने से जाम लग रहा है। पुलिस इन लोगों के चालान कर रही है।
........संवाद