फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists stuck in traffic jams for hours; plagued by hunger and thirst.

Kullu News: जाम में घंटों फंसे सैलानी, भूख-प्यास ने भी सताए

Tue, 11 Aug 2026 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Tourists stuck in traffic jams for hours; plagued by hunger and thirst.
मनाली। चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर झलोगी के पास मंगलवार को हुए भूस्खलन के कारण लगे जाम में सैलानी भी परेशान हुए। जाम में वोल्वो बसों में सवार पर्यटक घंटों फंसे रहे। कई पर्यटक भूखे-प्यासे ही जाम खुलने का इंतजार करते रहे। चार से पांच घंटे की देरी के बाद बसें मनाली पहुंचीं।
विज्ञापन

आमतौर पर अन्य राज्यों से मनाली आने वाली वोल्वो बसें पूर्वाह्न करीब 11 बजे तक पहुंच जाती हैं लेकिन मंगलवार को शाम पांच बजे तक भी बसों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। लंबे समय तक यातायात बाधित रहने से बसों में बैठे यात्रियों को खाने-पीने की भी दिक्कत हुई। मनाली पहुंचने के बाद पर्यटकों ने जाम के दौरान हुई परेशानी साझा की। पश्चिम बंगाल से आईं अफीन आरोब ने बताया कि वह सुबह करीब सात बजे से दोपहर दो बजे तक जाम में फंसी रहीं। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय तक जाम में फंसे रहने के दौरान खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन

पर्यटक रोहित वर्मा ने बताया कि जाम के कारण उन्हें काफी परेशानी हुई। उनकी बस सुबह करीब 10 बजे मनाली पहुंचनी थी लेकिन जाम के कारण बस दोपहर करीब चार बजे मनाली पहुंची। भूस्खलन के कारण यातायात बाधित होने से मंगलवार को मनाली पहुंचने वाले पर्यटकों का सफर घंटों लंबा हो गया। पर्यटकों का कहना है कि ऐसे हालात में प्रशासन को यातायात बहाल करने के साथ-साथ जाम में फंसे यात्रियों के लिए जरूरी सुविधाओं की भी व्यवस्था करनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed