फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists stopped in Solanganala, sent back through tunnel

Kullu News: सोलंगनाला में रोके पर्यटक, टनल से वापस भेजे

Sat, 27 Apr 2024 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Tourists stopped in Solanganala, sent back through tunnel
मनाली (कुल्लू)। अप्रैल में भी मनाली में मौसम के तेवर बिगड़े हुए हैं। शनिवार को अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल समेत मनाली की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। निचले इलाके में बारिश हुई। अटल टनल रोहतांग में बर्फबारी के कारण मनाली प्रशासन ने पर्यटक वाहनों को सोलंगनाला में रोक दिया है जबकि अटल टनल की ओर गए पर्यटकों को दोपहर बाद वापस मनाली भेजा गया।
विज्ञापन


सुबह के समय मनाली से कोकसर के लिए काफी संख्या में पर्यटक रवाना हुए थे। उन्होंने लाहौल की ठंडी फिजाओं का लुत्फ भी उठाया। दोपहर बाद बर्फबारी का दौर शुरू हुआ तो प्रशासन ने पर्यटक वाहनों को सोलंगनाला में ही रोक दिया। अटल टनल की तरफ गए सभी पर्यटकों को वापस मनाली भेजा गया। मनाली में सुबह से ही मौसम खराब चल रहा है। दोपहर बाद एकाएक तेज बारिश शुरू हो गई। मनाली की ऊंची चोटियों रोहतांग दर्रा, हनुमान टिब्बा, देउ टिब्बा, हामटा पास, मनाली पीक, सेवन सिस्टर पीक में बर्फबारी हुई है जबकि अटल टनल के साउथ पोर्टल में भी बर्फ के फाहे गिरे।
विज्ञापन

इस संबंध में डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल में बर्फबारी हो रही है। पर्यटक वाहनों को सोलंगनाला से आगे नहीं भेजा जा रहा। हालांकि लाहौल की ओर जा रहे और लाहौल से मनाली की ओर आ रहे स्थानीय वाहनों की आवाजाही जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed