Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Manikaran road in bad shape for four years, traffic jam hits business

Kullu News: चार साल से बदहाल मणिकर्ण सड़क, जाम से कारोबार पर मार

Sun, 15 Nov 2026 04:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 04:00 PM IST
विज्ञापन
Manikaran road in bad shape for four years, traffic jam hits business
भाजपा नेता नरोतम ठाकुर ने विधायक पर सड़क की अनदेखी का लगाया आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पार्वती घाटी की लाइफलाइन मानी जाने वाली भुंतर-मणिकर्ण सड़क की बदहाली और जगह-जगह लगने वाले जाम ने स्थानीय लोगों के साथ पर्यटन कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सरसाड़ी और बगियांदा के संवेदनशील मोड़ों पर वीकेंड के दौरान कई किलोमीटर लंबा जाम लग रहा है। पर्यटन सीजन ने अभी रफ्तार नहीं पकड़ी है, लेकिन सैकड़ों पर्यटक वाहन घंटों जाम में फंस रहे हैं। इससे परेशान कई पर्यटक लौटने को मजबूर हो रहे हैं। जाम का सीधा असर होटल, गेस्ट हाउस, टैक्सी ऑपरेटरों और स्थानीय दुकानदारों के कारोबार पर पड़ रहा है।

भाजपा नेता नरोत्तम सिंह ठाकुर ने स्थानीय विधायक सुंदर सिंह ठाकुर और सरकार पर आरोप लगाया कि मणिकर्ण सड़क की लगातार अनदेखी की जा रही है। चार साल से बदहाल मणिकर्ण सड़क की सुध नहीं ली जा रही। ठाकुर ने कहा कि कुछ दिन पहले उन्होंने एसडीएम से मुलाकात कर सड़क की समस्या से अवगत करवाया था। सरसाड़ी और बगियांदा जैसे संवेदनशील स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस तैनात करने की मांग उठाई गई थी। उन्होंने मांग की कि मणिकर्ण सड़क की तत्काल मरम्मत करवाकर स्थायी सुधार किया जाए। साथ ही सरसाड़ी और बगियांदा में नियमित रूप से ट्रैफिक पुलिस तैनात की जाए। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बीएल नेगी ने कहा कि भुंतर-मणिकर्ण सड़क की हालत सुधारने के लिए विभाग प्रयासरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed