{"_id":"6956ad8377643bd80708b9a3","slug":"tourists-spreading-obscenity-amidst-snowfall-kullu-news-c-89-1-klu1002-165605-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बर्फबारी के बीच फूहड़ता फैला रहे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बर्फबारी के बीच फूहड़ता फैला रहे सैलानी
Thu, 01 Jan 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 01 Jan 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल और कोकसर में पर्यटकों के वीडियो वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
कोकसर/केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी में बर्फबारी का आनंद लेने पहुंचे कुछ पर्यटक मस्ती की आड़ में सार्वजनिक स्थानों पर फूहड़ता फैलाते नजर आ रहे हैं।
अटल टनल नॉर्थ पोर्टल और कोकसर क्षेत्र से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें कपड़े उतारकर (अर्धनग्नावस्था) हाथों में शराब की बोतल पकड़े पर्यटक बर्फबारी के बीच सड़क पर असभ्य हरकतें करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ पर्यटक सड़क के बीचोबीच वाहन खड़े कर रहे हैं। इससे यातायात भी बाधित हो रहा है। इससे अन्य पर्यटकों और स्थानीय लोगों को असुविधा हो रही है।
कोकसर पंचायत के प्रधान सचिन मिरुपा और स्थानीय पर्यटन कारोबारी रतन, दोरजे और अनिल ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने पुलिस महकमे से मांग की है कि ऐसे गैर-जिम्मेदार पर्यटकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि लाहौल घाटी एक शांत क्षेत्र है। यहां इस प्रकार की हरकतें स्वीकार नहीं की जाएंगी। उन्होंने प्रशासन से नियमों का सख्ती से पालन करवाने और सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी बढ़ाने की अपील की है।
विज्ञापन
--