फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists, people should be alert during monsoon: Deputy Commissioner

मानसून के समय सतर्क रहें सैलानी, लोग : उपायुक्त

Fri, 03 Jun 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Tourists, people should be alert during monsoon: Deputy Commissioner
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। मानसून के समय सैलानी और लोग सतर्कता बरतें। नदी-नालों में उफान के चलते इनके समीप न जाएं। प्रशासन और मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी अलर्ट को हल्के में न लें।
भारी बारिश के अलर्ट के दौरान अनावश्यक यात्रा स्थगित कर दें। यह बात उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने मानसून के लिए जिला प्रशासन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पर्यटक भारी बारिश के अलर्ट में यात्रा स्थगित करें। अकेले ट्रैकिंग पर न जाएं। मानसून के दौरान यदि पर्यटक ट्रैकिंग पर जाते हैं तो इस कार्य के लिए पंजीकृत संस्था का ही सहयोग लें। उचित सूचना के साथ ही ट्रैकिंग पर निकलें।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बैठक में मानसून को लेकर विभिन्न विभागों से फीडबैक लिया और सभी संबंधित विभागों को तैयारियां पूरी करने के लिए कहा। उन्होंने गृहरक्षा विभाग को लगातार निगरानी रखने के लिए दो टीमों के गठन के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग को ड्रेनेज को दुरुस्त करने को कहा। सभी नगर पंचायतों और नगर परिषद को भी इस कार्य में कार्रवाई करने के लिए कहा गया। उन्होंने सभी लोगों को जिला प्रशासन के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेस्क्यू में दक्ष जवानों की मांग सूची
उपायुक्त ने सेना और अर्धसैनिक बलों को अलर्ट के दौरान बेहतर संवाद स्थापित करने की अपील की, जबकि अलर्ट के दौरान सभी ऐसे जवानों की सूची सौंपने के लिए कहा, जो रेस्क्यू आदि कार्य में दक्ष हैं। उपायुक्त ने सभी उपमंडलाधिकारी को निर्देश जारी किए कि वे प्रतिदिन के नुकसान की सूचना जिला प्रशासन को भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने नदियों के किनारे जहां पर्यटक ज्यादा संख्या में किनारों पर उतरते हैं, वहां होर्डिंग लगाने के दिशा निर्देश भी जारी किए।

खतरनाक पेड़ों को चिह्नित कर हटाएगा विभाग
उपायुक्त ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों को खतरनाक पेड़ों की चिह्नित करने और उन्हें हटाने को लेकर आगामी कार्रवाई पर भी निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति और बिजली बोर्ड सहित अन्य विभागों को आपदा की दृष्टि से खतरनाक स्थानों को चिह्नित करने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed