{"_id":"6a2a8d509b8fb814550f51d5","slug":"tourists-penalised-for-risky-sunroof-stunt-on-manali-leh-highway-3500-fine-imposed-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: मनाली में स्टंटबाजी पड़ी महंगी, सनरूफ से बाहर निकलने पर पर्यटक वाहन का 3500 रुपये का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: मनाली में स्टंटबाजी पड़ी महंगी, सनरूफ से बाहर निकलने पर पर्यटक वाहन का 3500 रुपये का चालान
Thu, 11 Jun 2026 03:56 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली।
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 11 Jun 2026 03:56 PM IST
सार
मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलती कार की सनरूफ और खिड़की से बाहर निकलकर सफर कर रहे पर्यटकों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद मनाली पुलिस ने वाहन की पहचान कर 3500 रुपये का ऑनलाइन चालान किया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सनरूफ और खिड़की से बाहर निकलकर सफर करते पर्यटक।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलती गाड़ी में सनरूफ और खिड़की से बाहर निकलकर सफर करना पर्यटकों को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद मनाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन का 3500 रुपये का चालान किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश नंबर की एक कार में सवार कुछ पर्यटक मनाली-लेह हाईवे पर सफर के दौरान सनरूफ और खिड़कियों से बाहर निकले हुए थे। इस दौरान वे अपनी जान जोखिम में डालने के साथ-साथ सड़क पर चल रहे अन्य वाहनों और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन रहे थे।
विज्ञापन
किसी राहगीर ने इस दृश्य की तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया पर साझा कर दी, जो तेजी से वायरल हो गई। मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही साइबर और ट्रैफिक सेल की मदद से वाहन की पहचान की गई। जांच में वाहन उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी अनिल कुमार के नाम पर पंजीकृत पाया गया। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन संख्या UP11CU1100 का 3500 रुपये का ऑनलाइन चालान किया।
विज्ञापन
डीएसपी केडी शर्मा ने कहा कि पहाड़ों में स्टंटबाजी और यातायात नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पर्यटकों से अपील की कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदारी से यात्रा करें।