फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists increased during weekends, other days are like off season

Kullu News: वीकेंड में पर्यटक बढ़े, अन्य दिन ऑफ सीजन जैसे हालात

Wed, 04 Jun 2025 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 04 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Tourists increased during weekends, other days are like off season
लाहौल के कोकसर इलाके में ताजा बर्फ से लकदक रोहतांग की पहाड़ी। संवाद।
मनाली में अभी तक रफ्तार नहीं पकड़ पाया पर्यटन सीजन
विज्ञापन


मानसून आया तो चौपट हो जाएगा पर्यटन सीजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटन सीजन रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। मई महीने में पर्यटकों की संख्या बेहद कम रही। अब जून का शुरुआती सप्ताह भी फीका चल रहा है। वीकेंड में पर्यटकों की संख्या जरूर बढ़ रही है, लेकिन अन्य दिनों में खास पर्यटक नहीं पहुंच पा रहे। अपेक्षा के अनुरूप पर्यटक मनाली नहीं आ रहे। पहलगाम में हुए आंतकी हमले और भारत पाक के बीच बने युद्ध जैसे हालात के बाद से मनाली के पर्यटक कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
ग्रामीण इलाकों में बने कई छोटे होटल खाली चल रहे हैं। पर्यटकों की संख्या में ख़ास बढ़ोतरी दर्ज नहीं की जा रही। वीकेंड में भी पर्यटकों की संख्या में नाममात्र बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। कारोबारियों का कहना है कि यदि मानसून समय से पहले आया तो पर्यटन कारोबार को और नुक्सान पहुंच सकता है।
विज्ञापन

ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों के अनुसार वीकेंड के तीन दिन पर्यटक वाहनों की संख्या 2000 के पार रही। इसके अलावा लगभग 100 वोल्वो बसें भी रोज आ रही है। अन्य दिनों में यह आंकड़ा 1200 से 1500 तक ही सिमट रहा है। बाहरी राज्यों के पर्यटक पूछताछ तो कर रहे है लेकिन बुकिंग नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि मनाली में इन दिनों पंजाब, दिल्ली, हरियाणा से पर्यटक अधिक संख्या में पहुंच रहे है। जबकि पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों के पर्यटक बहुत कम संख्या में आ रहे। हिमाचल प्रदेश होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर का कहना है कि फिलहाल पर्यटकों की संख्या नहीं बढ़ पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed