{"_id":"68052ab06c53c4e2950b6b77","slug":"tourists-have-a-lot-of-fun-amidst-the-snow-kullu-news-c-89-1-ssml1012-145906-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बर्फ के फाहों के बीच सैलानियों की जमकर मस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बर्फ के फाहों के बीच सैलानियों की जमकर मस्ती
Sun, 20 Apr 2025 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 20 Apr 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
लाहौल के कोकसर में हुई ताजा बर्फबारी के बीच पहुंचे पर्यटक।-संवाद
सेल्फी लेने के साथ कैमरे में कैद किए वीडियो, मौसम में बदलाव से बढ़ी ठंड
लाहौल घाटी के निचले भागों में हुई बारिश, हजारों सैलानी पहुंचे मस्ती करने
संवाद न्यूज एजेंसी
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। पिछले चार दिन से लाहौल घाटी के मौसम में आए बदलाव से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। शनिवार रात से लाहौल घाटी के निचले भागों में बारिश का दौर जारी है।
रविवार को सुबह बारिश के साथ बर्फबारी और ओलावृष्टि हुई। बावजूद इसके घाटी में हजारों की संख्या में सैलानी अटल टनल रोहतांग, सिस्सू और कोकसर पहुंचे और बर्फ के बीच खेलने का आनंद लिया।
आसमान से गिरे बर्फ के फाहों को देख सैलानी गदगद हो गए और कोकसर में जमी और ताजा बर्फबारी का भरपूर आनंद उठाया। हरियाणा से आए जगदीप चौधरी, विपिन और मनोज सिंह ने बताया कि वह पहली बार कोकसर घूमने आए हैं। पहली बार बर्फबारी के बीच मस्ती की। उन्होंने न केवल सेल्फी और फोटो लिए, बल्कि इन क्षणों को अपने वीडियो में भी कैद किया।
विज्ञापन
कोकसर में एक दो सेंटीमीटर और लोसर में पांच सेंटीमीटर तक बर्फ रिकाॅर्ड की गई है। इसके अलावा सिस्सू, अटल टनल, गोंधला और खंगसर में हल्की बर्फबारी हुई है। जिले में यातायात सुचारू रहा और पर्यटकों ने खूब मस्ती की।
--