{"_id":"69c028f1d71781a0240267d6","slug":"tourists-had-fun-in-the-snow-amidst-the-chatter-of-siddu-kullu-news-c-89-1-ssml1012-171945-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सिड्डू के चटकारों के बीच बर्फ में सैलानियों ने की मस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सिड्डू के चटकारों के बीच बर्फ में सैलानियों ने की मस्ती
विज्ञापन
कुल्लू के मनाली के समीप जिप राइडिंग का लुत्फ उठाते पर्यटक।-संवाद
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। मनाली में वीकेंड पर आए सैलानियों ने रविवार को बर्फ के बीच मस्ती की है। पर्यटक फोर बाई फोर वाहनों में अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल, सिस्सू पहुंचे। यहां पर सैलानियों ने स्कीइंग, ट्यूब स्लाइडिंग आदि साहसिक गतिविधियों का लुत्फ उठाया।
बर्फबारी के बाद लाहौल पहुंचने वाले सैलानियों की संख्या में इजाफा हुआ। फिलहाल प्रशासन ने केवल फोर बाई फोर वाहनों में ही यात्रियों को अटल टनल पार करने की इजाजत दी है। रविवार को छुट्टी के दिन अटल टनल पार कर काफी संख्या में सैलानी गुफा होटल और सिस्सू की ओर पहुंचे। यहां गुनगुनी धूप में पर्यटकों ने बर्फ में खूब मस्ती की। खूबसूरत वादियों और लम्हों को अपने कैमरों में भी कैद किया।
पर्यटकों ने स्नो स्कूटर में बैठकर मस्ती की वहीं एटीवी में सवार होकर बर्फ की मोटी परत पर सेल्फ ड्राइविंग का भी आनंद लिया। वहीं फूड स्टाॅल में स्थानीय व्यंजनों के चटकारे भी लिए। सिड्डू से लेकर अन्य व्यंजन पर्यटकों को खूब भाते हैं। दिल्ली से आए पर्यटक अनुज और विक्की ने कहा कि लाहौल की वादियां बर्फबारी के बाद और भी खिल गई हैं। पहाड़ों पर बिछी चांदी हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। बर्फबारी के बाद बीआरओ ने कुठविहाल तक सड़क से बर्फ हटा दी है। सोमवार से कोकसर की ओर सड़क से बर्फ हटाने का कार्य शुरू किया जाएगा। संवाद