फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists gathered in Sissu, Koksar, had fun in the snow

Kullu News: सिस्सू, कोकसर में उमड़े सैलानी, बर्फ में की मस्ती

Sat, 30 Dec 2023 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 30 Dec 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Tourists gathered in Sissu, Koksar, had fun in the snow
न्यू ईयर के जश्न के लिए पर्यटक देशभर मनाली पहुंच रहे है। कोकसर में बर्फ के बीच मस्ती करते पर्यट
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। नए साल से पहले लाहौल के पर्यटन स्थल सिस्सू और कोकसर में वीकेंड शनिवार को सैलानियों का सैलाब उमड़ पड़ा। खराब मौसम और शीतलहर के प्रकोप के बीच सैलानियों ने बर्फ के बीच खूब मस्ती की। शनिवार को रोहतांग दर्रा के साथ कुंजम दर्रा तथा सीबी रेंज की चोटियों में फाहे गिरे।
विज्ञापन

पर्यटकों ने एक-दूसरे पर जमकर बर्फ के गोले फेंके। सैलानियों के मनोरंजन के लिए साहसिक गतिविधियों में जंपिंग, जोरबिंग, स्कीइंग, ट्यूब स्लाइडिंग, जिपलाइन और राइडिंग का भरपूर आनंद लिया। नए साल के जश्न से पहले वादियों में सैलानियों की संख्या बढ़ने से स्थानीय कारोबारी भी खुश हैं।
विज्ञापन

दीपक कुमार, राजेश, सुनील, मान सिंह रावत और सीताराम ने बताया कि नए वर्ष को मनाने के लिए कुदरत भी मेहरबान है। रोहतांग के साथ ऊंची चोटियों में बर्फ के फाहे गिरते रहे। कहा कि क्रिसमस की तरह सिस्सू, अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल और कोकसर में 31 दिसंबर को भी सैलानियों का तांता लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी केलांग मयंक चौधरी ने कहा कि नए साल के लिए पुलिस मुस्तैद है। अटल टनल के साउथ पोर्टल, कोकसर और सिस्सू में पुलिस की तैनाती की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed