फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists enjoying adventure activities at Sissoo and North Portal

Kullu News: सिस्सूृ और नॉर्थ पोर्टल में साहसिक गतिविधियों का लुत्फ उठा रहे सैलानी

Sun, 08 Mar 2026 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Tourists enjoying adventure activities at Sissoo and North Portal
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल और सिस्सू में रविवार को सैलानियों का मेला लगा। पर्यटन नगरी में घूमने आए सैलानी अटल टनल रोहतांग होकर लाहौल की वादियों में पहुंचे। पर्यटकों ने स्नो पॉइंट में साहसिक गतिविधि स्कीइंग, एटीबी राइडिंग, जिपलाइन, ट्यूब स्लाइडिंग का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

मनाली-लाहौल की वादियों में घूमने आ रहे सैकड़ों पर्यटकों के लिए सिस्सू और अटल टनल रोहतांग का नॉर्थ पोर्टल स्नो पॉइंट बना हुआ है। वीकेंड पर मनाली में काफी अधिक संख्या में पर्यटक पहुंचे थे। रविवार सुबह आठ बजे के बाद पर्यटकों ने अटल टनल राेहतांग की ओर रुख किया। पर्यटक सिस्सू और नॉर्थ पोर्टल के मुहाने पर पहुंचे।
विज्ञापन

यहां दिनभर पर्यटकों ने साहसिक गतिविधियों का आनंद लिया। पर्यटक यहां से कोकसर की तरफ नहीं जा सके। कोकसर की तरफ सड़क से बर्फ हटाने का कार्य चल रहा है। ऐसे में अभी पर्यटकों को कोकसर के लिए इंतजार करना होगा। पर्यटकों की भीड़ उमड़ता देख स्थानीय पर्यटन कारोबारियों के चेहरों पर खुशी है। पर्यटन कारोबारियों को आने वाले दिनों में बेहतर कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन कारोबारी राजीव, आशीष, रवि और प्रशांत ने कहा कि कोकसर की तरफ सड़क बहाली का कार्य जारी है। जल्द ही सड़क कोकसर के लिए बहाल होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि रविवार को सिस्सू और नॉर्थ पोर्टल के स्नो पॉइंट में सैलानियों की भीड़ उमड़ी है। उन्होंने कहा कि बर्फ देखने की चाह में सैलानी मनाली से लाहौल का रुख कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed