फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists disturbing the sanctity of the religious place Chuli Chho

धार्मिक स्थल चूली छो की पवित्रता भंग कर रहे सैलानी

Thu, 09 Jun 2022 10:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Tourists disturbing the sanctity of the religious place Chuli Chho
बंजार (कुल्लू)। तीर्थन वैली गुशैणी के पर्यटन स्थल और देवता ब्रह्म ऋषि के धार्मिक स्थल चूली छो की पवित्रा को सैलानी खराब कर रहे हैं। इस पर देवता और कमेटी ने नाराजगी जाहिर की। इन दिनों देश-विदेश के सैलानी यहां की वादियों को निहारने के लिए भारी संख्या में पहुंच रहे हैं लेकिन चारों तरफ गंदगी फैलाकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन

जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। धार्मिक स्थल की पवित्रता को बनाए रखने के लिए देवता ब्रह्म ऋषि कमेटी आगे आई है। कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को प्रधान पदम सिंह की अध्यक्षता में ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है। इसमें कमेटी ने धार्मिक स्थल पर चारों ओर फेंसिंग व सूचना बोर्ड लगाने की मांग की जबकि धार्मिक स्थल चूली छो को जाने वाले रास्ते की मरम्मत करने की मांग भी उठाई है।
विज्ञापन

कमेटी के प्रधान ने कहा कि सैलानी गंदगी फैला रहे हैं, जिस पर देवता ने भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा अगले माह देवता ब्रह्म ऋषि हंस पुरी की कला शक्ति को अर्जित करने के लिए चूली छो आएंगे। इस दौरान देवलुओं को नंगे पांव देवता के साथ जाना पड़ता है। इसलिए नेशनल पार्क के अधिकारी रास्तों की मरम्मत कर उन्हें सुधारें। कमेटी ने भेड़-बकरियों को नेशनल पार्क क्षेत्र में चराने की अनुमति देने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के वनमंडलाधिकारी निशांत ने कहा कि धार्मिक स्थल पर जल्द फेंसिंग तार लगाई जाएगी जबकि रास्तों की हालत समेत अन्य समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed