फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists did not reach Gramphu, vehicles stopped in Koksar

Kullu News: ग्रांफू नहीं पहुंचे सैलानी, पुलिस ने कोकसर में रोके वाहन, जानें वजह

Tue, 03 Dec 2024 12:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति) Updated Tue, 03 Dec 2024 12:01 PM IST
सार

 इससे पहले कुल्लू प्रशासन ने मनाली की ओर से रोहतांग दर्रा के लिए एडवाइजरी जारी कर केवल गुलाबा तक ही वाहनों को जाने की अनुमति दी है। एक दिसंबर को कोकसर की ओर से सामान्य वाहनों को कोकसर से 5 किलोमीटर दूर ग्रांफू तक दोपहर एक बजे तक भेजा था।

विज्ञापन
Tourists did not reach Gramphu, vehicles stopped in Koksar
कोकसर में सैलानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पुलिस प्रशासन ने मनाली से लाहौल के कोकसर से आगे किसी प्रकार के वाहन को ग्रांफू तक जाने की अनुमति नहीं दी। इससे पहले कुल्लू प्रशासन ने मनाली की ओर से रोहतांग दर्रा के लिए एडवाइजरी जारी कर केवल गुलाबा तक ही वाहनों को जाने की अनुमति दी है। एक दिसंबर को कोकसर की ओर से सामान्य वाहनों को कोकसर से 5 किलोमीटर दूर ग्रांफू तक दोपहर एक बजे तक भेजा था। सोमवार से एडवाइजरी जारी होने के बाद कोकसर पुलिस ने रामथांग नाले के पास अस्थायी बैरियर लगाकर वाहनों को आगे जाने से रोका। मनाली से लाहौल घूमने आए सैकड़ों पर्यटक कोकसर में ही घूमने के लिए मजबूर हो गए। सैलानी रामथांग नाला में ठोस बर्फ में तबदील हो चुके पानी को देखने के लिए पहुंचे और मस्ती की।
विज्ञापन



नाले में जमी बर्फ के बीच सैलानियों में सेल्फी और फोटो खींचने की होड़ सी मच गई। कई पर्यटकों ने कुल्लवी वेशभूषा में फोटो खींचे। हरियाणा से आए पर्यटक राजेंद्र, सनी और राहुल ने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि कोकसर से होकर रोहतांग जाते और ताजा बर्फ का लुत्फ उठाएंगे। जब घाटी में बर्फबारी होगी, तब फिर लाहौल का रुख करेंगे। अभी लाहौल पहुंच रहे सैलानियों को बिना बर्फ मायूस होना पड़ रहा है। पर्यटन कारोबारी बर्फबारी नहीं होने से परेशान हैं। कारोबारी रवि, रजत, नीलू और राजू ने कहा कि बर्फ गिरने से पर्यटन को गति मिलेगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed